दबंग ने महिला की अंगुली काटी, बहू को मारी गोली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जदिया (सुपौल): करीब एक माह पूर्व एक विधवा ने बेटी की शादी अपनी मर्जी से संपन्न करायी. यह घटना गांव के दबंग को नागवार गुजरा. दबंग खुद लड़की से शादी रचाना चा रहा था. इसके लिये लड़की की मां पर लगातार दबाव भी बनाया जा रहा था. अंतत: चोरी-छिपे मां ने बेटी की शादी कर […]
विज्ञापन
जदिया (सुपौल): करीब एक माह पूर्व एक विधवा ने बेटी की शादी अपनी मर्जी से संपन्न करायी. यह घटना गांव के दबंग को नागवार गुजरा. दबंग खुद लड़की से शादी रचाना चा रहा था. इसके लिये लड़की की मां पर लगातार दबाव भी बनाया जा रहा था. अंतत: चोरी-छिपे मां ने बेटी की शादी कर दी. बौखलाये दबंग ने गुरुवार की रात विधवा के घर हमला कर उसके हाथों की अंगुली काट ली और उसकी पतोहू को गोली मार दी. प्राथमिक उपचार के बाद सास-पतोहू को दरभंगा रेफर कर दिया गया. पीड़िता के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
कोरियापट्टी पूरब पंचायत के हीरापट्टी गांव के वार्ड नंबर-8 निवासी गायत्री देवी की बेटी पर गांव के दबंग गोपाल साह की नजर थी. गोपाल ने गायत्री देवी के समक्ष शादी का प्रस्ताव भी रखा था, जिसे लड़की की मां ने खारिज कर दिया.
इसी बीच गायत्री देवी ने गुपचुप बेटी की शादी कर दी. इसी गुस्से में गुरुवार की देर रात गोपाल साह व अन्य ने गायत्री देवी के घर पर हमला बोल दिया. हमलावरों ने गायत्री देवी के दाहिने हाथ की दो अंगुलियां काट लीं, जबकि उनकी पतोहू नेहा देवी को गोली मार कर घायल कर दिया.
मामले में गोपाल साह, रंजीत साह, जीतेंद्र साह व महेंद्र साह समेत पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. रणविजय सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










