हम का प्रखंड स्तरीय सांगठनिक विस्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो-05कैप्सन-बैठक में मौजूद हम कार्यकर्ता प्रतिनिधि, सरायगढ़मध्य विद्यालय सिमरी परिसर में हिंदुस्तानी आवाम मोरचा की बैठक प्रखंड संयोजक मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. जिला संयोजक सह लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि 15 दिनों के भीतर मजबूत और धारदार संगठन बना कर इसकी सूची प्रदेश कमेटी को […]

विज्ञापन

फोटो-05कैप्सन-बैठक में मौजूद हम कार्यकर्ता प्रतिनिधि, सरायगढ़मध्य विद्यालय सिमरी परिसर में हिंदुस्तानी आवाम मोरचा की बैठक प्रखंड संयोजक मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. जिला संयोजक सह लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि 15 दिनों के भीतर मजबूत और धारदार संगठन बना कर इसकी सूची प्रदेश कमेटी को समर्पित की जायेगी. प्रखंड संयोजक श्री यादव ने कहा कि सूबे का गरीब व पिछड़ा वर्ग विकास के मार्ग से नहीं जुड़ सका है. जबकि सरकार गरीबी मिटाने के नाम पर गरीबों को मिटाने की साजिश चल रही है. इस अवसर पर जिला सह संयोजक रवींद्र कुमार चौपाल, विद्यानंद भारती, मधु यादव, महादलित प्रकोष्ठ संयोजक चक्रधर प्रसाद ऋषिदेव, छोटेलाल यादव, राजेश कुमार यादव, अनिल कुमार मेहता, धर्मेंद्र चौपाल, बिजेंद्र शर्मा, उमेश सरदार, यशोदा देवी, रामजी मेहता, बैद्यनाथ पासवान, कूंजी लाल मुखिया, सुरेश यादव, शिव चरण मेहता आदि उपस्थित थे. बैठक में सर्व सम्मति से प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें संजय कुमार यादव किसान प्रकोष्ठ, रूपा रानी महिला प्रकोष्ठ, बिजेंद्र चौपाल महादलित प्रकोष्ठ, लक्ष्मी यादव युवा प्रकोष्ठ व राम नारायण राम को अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ का संयोजक चुना गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन