बाइक की ठोकर से बालिका की मौत

Updated:
विज्ञापन

राघोपुर. सड़क दुर्घटना में एक आठ वर्षीया बालिका की मौत हो गयी. घटना करजाइन थाना क्षेत्र के फकीरना गांव की है. फकीरना वार्ड नंबर 10 निवासी बेचन दास की पुत्री अंजलि कुमारी अपने घर के पास एनएच-106 पार कर रही थी. करजाइन से सिमराही की ओर आ रही एक अज्ञात बाइक की चपेट में वह […]

विज्ञापन

राघोपुर. सड़क दुर्घटना में एक आठ वर्षीया बालिका की मौत हो गयी. घटना करजाइन थाना क्षेत्र के फकीरना गांव की है. फकीरना वार्ड नंबर 10 निवासी बेचन दास की पुत्री अंजलि कुमारी अपने घर के पास एनएच-106 पार कर रही थी. करजाइन से सिमराही की ओर आ रही एक अज्ञात बाइक की चपेट में वह आ गयी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को सिमराही रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन