हो रोक-थाम : महादलित टोले में चेचक का प्रकोप दो बच्चों की मौत, 22 पीड़ित

Updated:
विज्ञापन

जदिया : थाना क्षेत्र के परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर-01 महादलित टोला में चेचक की वजह से अब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी है. वहीं दर्जनों बच्चे चेचक से आक्रांत बताये जाते हैं. इस वजह से टोलेवासियों में भय का माहौल है. पीएचसी की टीम ने चेचक से प्रभावित टोले में उपचार […]

विज्ञापन

जदिया : थाना क्षेत्र के परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर-01 महादलित टोला में चेचक की वजह से अब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी है. वहीं दर्जनों बच्चे चेचक से आक्रांत बताये जाते हैं. इस वजह से टोलेवासियों में भय का माहौल है. पीएचसी की टीम ने चेचक से प्रभावित टोले में उपचार शुरू कर दिया है. दो सप्ताह पूर्व महादलित टोले में चेचक ने पांव पसारा. अभी तीन दर्जन से अधिक बच्चे चेचक से पीड़ित हैं. ग्रामीणों के अनुसार चेचक से बिंदेश्वरी ऋषिदेव कीआठ माह की पुत्री प्रियांशी कुमारी की आठ को एव बौकू ऋषिदेव के पांच माह की पुत्री खुशबू कुमारी की मौत हो 13 मई को हो चुकी है. हालांकि गुरुवार को चिकित्सा प्रभारी त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में मेडिकल टीम परसागढ़ी पहुंची. चिकित्सा प्रभारी डॉ आरपी रमण ने 22 बच्चों के चेचक से पीड़ित होने की पुष्टि करते हुए कहा की जिले से डब्लू एचओ की टीम को बुलाया गया है, जो पीड़ित बच्चों के खून का सेंपल लेकर जांच करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन