भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
छातापुर : थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में बुधवार को चचेरे चाचा ने आठ वर्षीया भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान बच्ची के साथ मारपीट भी की गयी. बच्ची किसी तरह जान बचा कर भागी. घटना के बाद मौके से फरार आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर खूंटे से बांध दिया और […]
छातापुर : थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में बुधवार को चचेरे चाचा ने आठ वर्षीया भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान बच्ची के साथ मारपीट भी की गयी. बच्ची किसी तरह जान बचा कर भागी. घटना के बाद मौके से फरार आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर खूंटे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की मां के बयान पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित बच्ची को पीएचसी में भरती कराया गया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने कहा है कि आरोपी बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है. वह पूर्व में भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सुपौल भेजा गया है. आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
हत्यारोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर : छातापुर. थाना क्षेत्र के भागवतपुर में 60 वर्षीय वृद्ध जगदेव यादव की कुदाल से काट कर हत्या मामले के मुख्य आरोपी सरपंच पति ब्रrादेव यादव ने न्यायालय में सोमवार को सरेंडर कर दिया. शेष सात नामजद अभियुक्त अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. भूमि विवाद को लेकर हुई इस घटना के बाद मृतक के पुत्र सचेंद्र यादव के आवेदन पर आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










