मंच ने की मुकदमा समाप्त करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. लोहिया विचार मंच के प्रमंडलीय अध्यक्ष दुखी लाल यादव ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिख कर डॉ लोहिया की प्रतिमा धुलाई मामले मे सदर थाने में दर्ज झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की है. दिये आवेदन में श्री यादव ने कहा है कि लोहिया विचार मंच ने अपने कार्यकाल में कभी भी […]

विज्ञापन

सुपौल. लोहिया विचार मंच के प्रमंडलीय अध्यक्ष दुखी लाल यादव ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिख कर डॉ लोहिया की प्रतिमा धुलाई मामले मे सदर थाने में दर्ज झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की है. दिये आवेदन में श्री यादव ने कहा है कि लोहिया विचार मंच ने अपने कार्यकाल में कभी भी सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने जैसा कोई अनैतिक कार्य नहीं किया है. डॉ लोहिया की प्रतिमा पर पुर्नमाल्यार्पण के पीछे उनका मकसद घृणा फैलाने व सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का कतई नहीं था. बल्कि उनका कहना था कि वर्तमान राजनेता के विचार इन महापुरुषों से कहीं मेल नहीं खाते हैं. वह सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए इस प्रकार की राजनीति करते हैं. बावजूद मंच के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज किया गया. प्रमंडलीय अध्यक्ष ने प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों को निराधार बताते हुए मुकदमे को समाप्त करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन