भूकंप पीड़ितों की मदद को राहत सामग्री भेजी
सुपौल: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने नेपाल में आये भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों के सहायतार्थ राहत सामग्रियों से लदी एक पिकप वैन रक्सौल (नेपाल) के लिए रवाना किया. राहत संबंधी पहल को लेकर रेड क्रॉस की आपातकालीन बैठक गुरुवार को डीएम सह रेड क्रॉस के अध्यक्ष एलपी चौहान की अध्यक्षता में हुई. सचिव डॉ […]
सचिव श्री सिंह ने आम नागरिकों से भी आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों की सहायता का आह्वान किया. कहा कि संगठन को आर्थिक सहायता देने का उन्हें पावती रसीद भी प्रदान की जायेगी. राशि का उपयोग पीड़ितों को सहायता के लिए किया जायेगा. बैठक में सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे व्यक्तिगत तौर पर भी इस पुनीत कार्य के लिए धन संग्रह करेंगे. इस अवसर पर सिविल सजर्न डॉ उमा शंकर मधुप, व्यापार संघ अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव संतोष कुमार सिंह व सुभाष कुमार, सदस्य नीलम कुमारी, रामजी साह, बैजू चौधरी, गोविंद पासवान, उपेंद्र राम, शंभु चौधरी, अमर नाथ साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










