हथियार का भय दिखा कर नयी बाइक लूटी
जदिया. दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर गुरुवार को एसएच-76 पर पांडेयपट्टी चांप के समीप बाइक लूट ली. अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थितविस्टोरिया पंचायत के कोठी टोला निवासी संतोष मसीह त्रिवेणीगंज स्थित शो रूम से नयी बाइक खरीद कर अपने भाई मुकेश के साथ घर लौट रहे […]
जदिया. दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर गुरुवार को एसएच-76 पर पांडेयपट्टी चांप के समीप बाइक लूट ली. अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थितविस्टोरिया पंचायत के कोठी टोला निवासी संतोष मसीह त्रिवेणीगंज स्थित शो रूम से नयी बाइक खरीद कर अपने भाई मुकेश के साथ घर लौट रहे थे. दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर बाइक रुकवाया और हथियार का भय दिखा कर बाइक लूट ली. पीडि़त श्री मसीह ने बताया कि त्रिवेणीगंज से निकलते ही उन्हें अपराधियों द्वारा पीछा किये जाने का एहसास हुआ, लेकिन जब तक वह बचाव के लिए कुछ कर पाते इससे पूर्व ही पांडेयपट्टी चांप के समीप अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें कब्जे में ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पीडि़त द्वारा बताये गये दिशा में अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










