सरोज बनी कुनौली की उप मुखिया

Updated:
विज्ञापन

फोटो-10कैप्सन- विजय प्रत्याशी.निर्मली. प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में सोमवार को बीडीओ परशुराम सिंह की अध्यक्षता में कुनौली पंचायत के उप मुखिया का चुनाव हुआ. चुनाव में वार्ड सदस्य सरोज सिंह उप मुखिया निर्वाचित हुई. श्रीमती सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी पवन पासवान को एक मत से पराजित किया. मतदान में 10 वार्ड सदस्यों ने हिस्सा […]

विज्ञापन

फोटो-10कैप्सन- विजय प्रत्याशी.निर्मली. प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में सोमवार को बीडीओ परशुराम सिंह की अध्यक्षता में कुनौली पंचायत के उप मुखिया का चुनाव हुआ. चुनाव में वार्ड सदस्य सरोज सिंह उप मुखिया निर्वाचित हुई. श्रीमती सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी पवन पासवान को एक मत से पराजित किया. मतदान में 10 वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया. जिसमें से एक मतदान को रद्द घोषित कर दिया. ज्ञात हो कि पंचायत में कुल 17 वार्ड सदस्य हैं. कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि पंचायत के मुखिया वासिद अहमद एवं उप मुखिया के लगातार अनुपस्थित रहने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा था. इस वजह से जिला पदाधिकारी के आदेश पर उप मुखिया का चयन किया गया. मौके पर वरीय पर्यवेक्षक सह डीसीएलआर सुधांशु शेखर, दंडाधिकारी सह बीइओ सिकेंद्र प्रसाद मंडल, बीएओ मनोज कुमार, सीओ नरेश कुमार झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन