34 हजार 300 पशुओं का किया टीकाकरण

Updated:
विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के करीब 53 हजार पशुओं को भजहा व खुरपका रोग से बचाव के लिए एफएमडी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत टीकाकरण किया जायेगा. भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी डॉ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि दो अप्रैल से प्रारंभ टीकाकरण अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र हुलास, राघोपुर, चंपानगर, देवीपुर, धरहरा, मोतीपुर, दौलतपुर, […]

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के करीब 53 हजार पशुओं को भजहा व खुरपका रोग से बचाव के लिए एफएमडी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत टीकाकरण किया जायेगा. भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी डॉ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि दो अप्रैल से प्रारंभ टीकाकरण अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र हुलास, राघोपुर, चंपानगर, देवीपुर, धरहरा, मोतीपुर, दौलतपुर, फिंगलास, बौराहा, बायसी, करजाइन आदि पंचायत में करीब 34 हजार 300 पशुओं का टीकाकरण किया गया है. शेष पंचायतों में भी टीकाकरण कार्य किया जा रहा है. इसके लिये 29 प्राइवेट वैक्सीनेटर को लगाया गया है. अभियान के तहत आगामी 20 अप्रैल तक घर -घर जाकर मुक्त में टीकारण अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन