11वीं की परीक्षा में 299 परीक्षार्थी हुए शामिल

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :19 Mar 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
11वीं की परीक्षा में 299 परीक्षार्थी हुए शामिल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के निर्देश पर बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संचालित की जा रही है.

विज्ञापन

सरायगढ़. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के निर्देश पर बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संचालित की जा रही है. बिहारी गुरमेता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव ने बताया कि ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा 17 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च तक चलेगी. उन्होंने बताया कि ग्यारहवीं कक्षा की दो संकाय के वार्षिक परीक्षा में 299 छात्र छात्राओं शामिल हुए हैं. जिसमें विज्ञान संकाय में 120 परीक्षार्थी एवं कला संकाय में 179 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं. यह परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में दो पालियों में संचालित की जा रही है. मंगलवार को प्रथम पाली में अंग्रेजी तथा द्वितीय पाली में हिंदी की परीक्षा ली गयी. प्रधानाध्यापक श्री यादव ने बताया कि ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बारहवीं में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं वीरेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, विशाल कुमार, निशा कुमारी ,अर्चना कुमारी ,दुर्गेश भंडारी समीउर रहमान सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन