सिगरेट देने से मना किया तो मरोड़ दी गरदन, मौत

सुपौल : सदर प्रखंड के मल्हनी पंचायत के कलमबाग टोला में गुरुवार की रात शराब पी रहे चार युवकों ने एक वृद्ध की गरदन मरोड़ कर हत्या कर दी. वृद्ध दुकानदार ने शराबियों को सिगरेट मांगने पर देने से मना कर दिया था. शराबियों ने बचाव में आये परिजनों की भी पिटाई की. शव को […]
सुपौल : सदर प्रखंड के मल्हनी पंचायत के कलमबाग टोला में गुरुवार की रात शराब पी रहे चार युवकों ने एक वृद्ध की गरदन मरोड़ कर हत्या कर दी. वृद्ध दुकानदार ने शराबियों को सिगरेट मांगने पर देने से मना कर दिया था. शराबियों ने बचाव में आये परिजनों की भी पिटाई की. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को नहीं हो पाया. मृतक के दोनों बेटे रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रह रहे हैं. घटना के विरोध में लोगों ने एक घंटे से अधिक समय तक सुपौल-सहरसा पथ को जाम रखा. बाद में थानाध्यक्ष इंद्रजीत बैठा के हस्तक्षेप पर जाम समाप्त हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










