संकुल स्तरीय अक्षर आंचल मेला का आयोजन

Published at :17 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
संकुल स्तरीय अक्षर आंचल मेला का आयोजन

निरक्षरता समाज के लिए अभिशाप फोटो-06केप्सन- मेले का उद्घाटन करते अतिथि एवं उपस्थित अन्यसरायगढ़.प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पिपरा-खुर्द में बुधवार को संकुल स्तरीय अक्षर आंचल मेला का आयोजन किया गया. मेले का उदघाटन जिप अध्यक्ष अंजू देवी, प्रमुख विजय कुमार यादव, बीडीओ वीरेंद्र कुमार, मुख्य समन्वयक उपेंद्र प्रसाद मंडल तथा कार्यक्रम समन्वयक सियाराम यादव ने […]

विज्ञापन

निरक्षरता समाज के लिए अभिशाप फोटो-06केप्सन- मेले का उद्घाटन करते अतिथि एवं उपस्थित अन्यसरायगढ़.प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पिपरा-खुर्द में बुधवार को संकुल स्तरीय अक्षर आंचल मेला का आयोजन किया गया. मेले का उदघाटन जिप अध्यक्ष अंजू देवी, प्रमुख विजय कुमार यादव, बीडीओ वीरेंद्र कुमार, मुख्य समन्वयक उपेंद्र प्रसाद मंडल तथा कार्यक्रम समन्वयक सियाराम यादव ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष अंजू देवी ने कहा कि निरक्षरता समाज के लिए अभिशाप है. उन्होंने कहा कि इस कलंक को मिटाने की जरूरत है. उसके बाद ही लोग अपने अधिकारों को जान पायेंगे. जिप अध्यक्ष ने महिला शिक्षा पर जोर देते कहा कि महिलाएं शिक्षित होगी तभी उनका परिवार भी शिक्षित होगा. प्रमुख श्री यादव ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान हैं. शिक्षित लोग ही अच्छे व विकसित समाज के निर्माण में सहायक हो सकते हैं. कार्यक्रम को बीडीओ, मुख्य समन्वयक, कार्यक्रम समन्वयक समेत जदयू जिला उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद यादव, केआरपी सीता कुमारी, मुखिया सुनीता देवी, मंजू देवी, शिव नारायण निराला आदि ने भी संबोधित किया. इस मौके पर वरीय प्रेरक भूपेंद्र प्रसाद यादव, राम प्रसाद मुखिया, दिनेश कुमार, लक्ष्मी कुमारी सहित भपटियाही, पिपरा-खुर्द एवं झिल्ला डूमरी पंचायत के शिक्षा स्वयंसेवक, टोला सेवक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन