भपटियाही थाना परिसर में 2090 लीटर शराब किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सोमवार को भपटियाही थाना परिसर में प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग 09 मामलों में जब्त की गयी देसी और विदेशी कुल 2090.4 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया.

विज्ञापन

सरायगढ़. डीएम के निर्देश पर सोमवार को भपटियाही थाना परिसर में प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग 09 मामलों में जब्त की गयी देसी और विदेशी कुल 2090.4 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया. इस दौरान उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह, सीओ धीरज कुमार और भपटियाही थानाध्यक्ष संजय दास मौजूद थे. थाना परिसर में जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर शराब को नष्ट किया गया. थानाध्यक्ष संजय दास ने जानकारी दी कि 9 अलग-अलग कांडों से जब्त 2037.9 लीटर नेपाली देसी शराब और 52.5 लीटर अंग्रेजी शराब को विनष्ट किया गया है. शराब विनष्टीकरण के मौके पर एसआइ रामराज सिंह, एएसआइ मनु कुमार यादव, मुंशी रोशन कुमार, चौकीदार रूपेश कुमार, ओम कुमार, कार्यपालक सहायक प्रकाश कुमार सहित अन्य पुलिस बल भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन