अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक

फोटो-6केप्सन- बैठक में मौजूद अधिकारी त्रिवेणीगंज. अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्रवार को एसडीओ डॉ मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में हुई. बैठक में सदस्य राम कुमार झा ने पूर्व की बैठक में उठाये गये राशन कार्ड वितरण के बाबत शिकायत पर की गयी कार्रवाई की जानकारी एसडीओ से मांगी. एसडीओ […]
फोटो-6केप्सन- बैठक में मौजूद अधिकारी त्रिवेणीगंज. अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्रवार को एसडीओ डॉ मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में हुई. बैठक में सदस्य राम कुमार झा ने पूर्व की बैठक में उठाये गये राशन कार्ड वितरण के बाबत शिकायत पर की गयी कार्रवाई की जानकारी एसडीओ से मांगी. एसडीओ ने बीडीओ को पुन: स्मार पत्र भेजने का निर्देश दिया. सरिता मिश्रा ने छातापुर प्रखंड के लक्ष्मिनियां पंचायत में डीलरों की मनमानी की शिकायत की. एसडीओ ने एमओ चंद्रशेखर झा को जांच का निर्देश दिया. सज्जन कुमार संत व हरेराम मंडल ने एसडीओ से हाट के दिन हॉकर द्वारा बस स्टैंड परिसर में दोपहर 12 से 03 बजे तक तेल वितरण सुनिश्चित करने की मांग की. जिस पर सहमति जताते हुये एसडीओ ने एमओ को निर्देशित किया. बैठक में प्रमुख पार्वती देवी, छातापुर प्रमुख जहुर आलम, जिप सदस्य अशोक कुमार यादव, मो मुस्तकीम, शंभु नारायण सिंह, श्रीपति पाठक, मणींद्र कुमार सिंह, राम नारायण रजक, तरूण ठाकुर, शिव नारायण राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










