क्या होंठों का कालापन आपको दूसरों के सामने कर रहा है शर्मिंदा? अपनाएं ये घरेलू उपाय और पाएं सॉफ्ट गुलाबी होंठ

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

काले होंठों को फिर से गुलाबी कैसे बनाएं Ai image

Lip Care Tips: क्या आप भी बिना ज्यादा खर्च किए अपने होंठों की नेचुरल खूबसूरती वापस पाना चाहते हैं? इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार घरेलू तरीके बताएंगे जो आपके होंठों को सॉफ्ट, हेल्दी और अट्रैक्टिव बनाने में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Lip Care Tips: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप अपने चेहरे का पूरा ख्याल तो रख लेते हैं लेकिन आपके होंठ हमेशा ही काले और बेजान ही बने रहते हैं? यह एक ऐसी प्रॉब्लम है जो हमारे पूरे लुक को बिगाड़ने का काम करता है. जब हमारे होंठ काले और बेजान लगने लगते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए अक्सर महंगे ट्रीटमेंट और लिप बाम का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. कई बार इन चीजों के इस्तेमाल से भी हमें गुलाबी और अट्रैक्टिव होंठ नहीं मिल पाते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपने होंठों को फिर से गुलाबी और खूबसूरत बनाकर रख सकते हैं. इन चीजों का इस्तेमाल काफी आसान होता है और इनमें ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होते हैं. चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

नींबू और शहद का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने होंठों को एक बार फिर से गुलाबी बनाना चाहते हैं तो आपको नींबू और शहद का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होते हैं जो आपके होंठों के कालेपण को कम करने में आपकी मदद करते हैं. वहीं, शहद आपके होंठों को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. इसके लिए आपको आधे चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच शहद मिक्स करना है और फिर इसे अपने होंठों पर अच्छी तरह से लगा लेना है. इसे 15 मिनट रहने दें और बाद में अच्छे से धो लें. जब आप इसका इस्तेमाल हर दिन करने लगेंगे तो आपको फर्क साफ दिखने लग जाएगा.

ये भी पढ़ें: काम के चक्कर में रहती हैं दिनभर घर से बाहर? ये 5 ब्यूटी हैक्स आपको रखेंगे हर समय फ्रेश और ग्लोइंग

नारियल तेल से करें मसाज

नारियल का तेल आपके होंठों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. यह आपके होंठों को नरिश करने के साथ ही उसके रंग को भी निखारने का काम करता है. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको बिलकुल ही हल्के हाथों से अपने होंठों को नारियल के तेल से मसाज करना है. दिन में दो से तीन बार ऐसा करना काफी होता है. जब आप इस उपाय को अपनाते हैं तो आपके होंठ एक बार फिर से सॉफ्ट बनते हैं और पहले की ही तरह गुलाबी दिखने लगते हैं.

चीनी और शहद से करें स्क्रब

कई बार ऐसा भी होता है कि आपके होंठों में डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं और यह इस वजह से भी काले लगने लगते हैं. इन डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए आपको चीनी और शहद से स्क्रब करना शुरू कर देना चाहिए. इसके लिए आपको एक चम्मच चीनी में थोड़ा सा शहद मिक्स करना है और इसे बिलकुल ही हल्के हाथों से होंठों पर स्क्रब करना है. हफ्ते में इस उपाय को आपको सिर्फ दो से तीन बार करना है. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके होंठ एक बार फिर से साफ और ग्लॉसी लगने लगते हैं.

पानी पीते रहें और आदतों में सुधार करें

कई बार शरीर में पानी की कमी होने की वजह से भी आपके होंठ काले पड़ने लगते हैं. वहीं, कई बार स्मोकिंग जैसी आदतों की वजह से आपके होंठों का रंग खराब हो जाता है. ऐसा न हो इसलिए दिनभर के दौरान सही मात्रा में पानी पीते रहें और साथ ही अपने होंठों को बार-बार चाटने से भी बचें. इसके अलावा जब आप घर से बाहर निकलें तो एसपीएफ वाले लिप बाम का इस्तेमाल भी जरूर करें.

ये भी पढ़ें: 25 की उम्र में ही चेहरा लग रहा है 35 का? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें और बढ़ाएं कोलेजन प्रोडक्शन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola