ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार: बीजेपी ने बताया संवैधानिक अपमान

ममता बनर्जी, फोटो पीटीआई
Mamata Banerjee vs BJP: टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है. विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें कहा- मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता. इधर ममता बनर्जी के बयान को बीजेपी ने संवैधानिक अपमान बताया है.
Mamata Banerjee vs BJP: BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा, ममता बनर्जी ने एक बयान दिया है कि वह हारी नहीं हैं और इसीलिए वह इस्तीफा नहीं देंगी. वह CM बनी रहेंगी. यह बात बेतुकी और चिंताजनक है. जब भी सत्ता का हस्तांतरण होता है- आजादी के समय से लेकर अब तक तो ऐसी स्थिति कभी पैदा नहीं हुई कि दो पार्टियां आपस में बहस करें. पूरे सम्मान के साथ, जो पार्टी हारती है, वह इस्तीफा दे देती है. 5 राज्यों में चुनाव हुए थे. तमिलनाडु के पूर्व CM MK स्टालिन ने राजभवन में गवर्नर के सामने अपना इस्तीफा सौंपा. लेकिन ममता बनर्जी कह रही हैं कि हम हारे नहीं हैं और इस्तीफा नहीं देंगे. यह विशेषाधिकार की भावना और अराजकता है. भारतीय लोकतंत्र में कोई भी अपरिहार्य नहीं है.
ममता बनर्जी अब MLA नहीं हैं, विधानसभा नहीं जा पाएंगी : संबित पात्रा
BJP सांसद संबित पात्रा कहते हैं, ममता जी कह रही हैं कि वह राज्य विधानसभा में भी नहीं जाएंगी. अब वह वहां कैसे जाएंगी? वह भवानीपुर सीट से नहीं जीती हैं. अब वह MLA नहीं हैं. जाहिर है, वह राज्य विधानसभा में नहीं जा सकतीं. उन्होंने कहा है कि उन्होंने INDI गठबंधन में सभी से बात की है. राहुल गांधी ममता बनर्जी के खिलाफ़ बयान दे रहे थे. ममता बनर्जी कांग्रेस के खिलाफ बयान दे रही थीं. ममता बनर्जी जिस तरह के बयान देती हैं, वे अराजक हैं.
ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जनादेश लूटने का लगाया आरोप
बंगाल में बीजेपी की धमाकेदार जीत के एक दिन बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जनादेश लूटने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि लगभग 100 सीटों पर जनादेश लूटा गया. उनकी पार्टी का मनोबल गिराने के लिए जानबूझकर मतगणना धीमी की गई. उन्होंने कहा, मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि हम जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि एक साजिश से हारे हैं. मैं हारी नहीं हूं, मैं लोक भवन नहीं जाऊंगी. वे संवैधानिक मानदंडों के अनुसार कार्रवाई कर सकते हैं.
ममता बनर्जी सबसे घिनौना खेल, खेल रही हैं: शहजाद पूनावाला
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि बनर्जी हिंसा के माध्यम से संवैधानिक व्यवस्था को क्षतिग्रस्त करने का सुझाव दे रही हैं. उन्होंने कहा, ममता बनर्जी जो सुझाव दे रही हैं वह संविधान विरोधी, बीआर आंबेडकर विरोधी और संवैधानिक अपमान के समान है, इसके अलावा चुनाव बाद उनका उग्र रवैया भी है. वह सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की अवधारणा को पलटना चाहती हैं, जो हमारी संवैधानिक व्यवस्था की एक प्रमुख विशेषता है. उन्होंने कहा- ममता बनर्जी अब जनता के फैसले का अनादर करते हुए और इस्तीफा न देने की बात कहकर सबसे घिनौना अपने को पीड़ित पेश करने’ का खेल, खेल रही हैं. भले ही वह इस्तीफा न दें, विधानसभा आठ मई को भंग हो जाएगी और उनकी सदस्यता वैसे भी समाप्त हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, दीदी के बयान पर बंगाल के अधिकारी ले रहे मजे- हमें 2-2 सीएम मिलेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










