भाकपा माले ने विधायक के विरोध में दिया धरना

Published at :21 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा माले ने विधायक के विरोध में दिया धरना

फोटो -04केप्सन- धरना में शामिल कार्यकर्ताप्रतिनिधि, निर्मली भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों व लौकहा विधायक के विरोध में नगर के विभिन्न सड़कों पर जुलूस निकाल कर शुक्रवार को प्रदर्शन किया. जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारी विधायक सतीश कुमार की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. नगर के दस लाख चौक से जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारी […]

विज्ञापन

फोटो -04केप्सन- धरना में शामिल कार्यकर्ताप्रतिनिधि, निर्मली भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों व लौकहा विधायक के विरोध में नगर के विभिन्न सड़कों पर जुलूस निकाल कर शुक्रवार को प्रदर्शन किया. जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारी विधायक सतीश कुमार की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. नगर के दस लाख चौक से जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारी अनुमंडल मुख्यालय परिसर में पहुंचे, जहां सुशील कुमार सुमन की अध्यक्षता में धरना दिया गया. धरना सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव जय नारायण यादव ने कहा कि विधायक द्वारा निर्मली स्थित दस लाख चौक के समीप बसे एक गरीब परिवार की जमीन को हड़पने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि भूदान की जमीन को विधायक द्वारा गलत तरीके से केबाला करा लिया गया है. अब उस केबाला के आधार पर वर्षों से बसे परचा धारियों को बेघर करने पर उतारू हैं. इधर, एसडीओ अरुण कुमार सिंह नेे कहा कि विधायक के पास जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज है.जमीन से संबंधित मामला न्यायालय का बनता है. इस संबंध में धरना अथवा प्रदर्शन किया जाना अनुचित है. जमीन से संबंधित जांच रिपोर्ट की मांग सीओ से की गयी है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी. धरनार्थियों द्वारा एसडीओ श्री सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा गया. मौके पर भाकपा माले के अरविंद कुमार शर्मा, इरफान आलम सहित दर्जनों उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन