डीलर की मनमानी के खिलाफ सड़क जाम

Published at :17 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
डीलर की मनमानी के खिलाफ सड़क जाम

फोटो-3केप्सन- जाम करते ग्रामीण प्रतिनिधि, कटैया- निर्मली डीलर की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने गोल बंद होकर सोमवार को सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग एसएच 76 को दो घंटा तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप था कि डीलर द्वारा समय पर खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जाता है, जब वे डीलर के यहां खाद्यान्न […]

विज्ञापन

फोटो-3केप्सन- जाम करते ग्रामीण प्रतिनिधि, कटैया- निर्मली डीलर की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने गोल बंद होकर सोमवार को सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग एसएच 76 को दो घंटा तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप था कि डीलर द्वारा समय पर खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जाता है, जब वे डीलर के यहां खाद्यान्न के लिए जाते है तो डीलर यह कह कर वापस कर देता है कि तुम्हारा खाद्यान्न दूसरे डीलर के पास है. जाम के कारण एसएच 76 पर आवाजाही ठप रही. जाम की सूचना पर पहुंचे पिपरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने आश्वासन दिया कि बीएसओ को पंचायत भवन पथरा पर बुला कर दोषी डीलर के विरुद्ध समुचित जांच करायी जायेगी. आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन