पान विक्रेताओं ने लिया आंदोलन का निर्णय

जदिया. सरकार द्वारा तंबाकू व तंबाकू जनित पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाये जाने के विरोध में सोमवार को जदिया-कोरियापट्टी की सभी पान दुकानें बंद रही. पान विक्रेताओं ने दुकानें बंद रख कर सरकार के निर्णय पर विरोध जताया. वहीं बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में दोनों जगहों के दुकानदारों ने अनिल यादव की अघ्यक्षता […]
जदिया. सरकार द्वारा तंबाकू व तंबाकू जनित पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाये जाने के विरोध में सोमवार को जदिया-कोरियापट्टी की सभी पान दुकानें बंद रही. पान विक्रेताओं ने दुकानें बंद रख कर सरकार के निर्णय पर विरोध जताया. वहीं बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में दोनों जगहों के दुकानदारों ने अनिल यादव की अघ्यक्षता में बैठक का आयोजन किया. बैठक में सभी दुकानदारों ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया. बैठक में नरेश चौरसिया, महेंद्र यादव,सूयार्नंद मंडल, गुड्डू कुमार, लक्ष्मी साह, सुधीर सिंह, विभेष कुमार, क्रांति कुमार, संतोष कुमार, अरविंद पोद्दार, मो फिरोज, श्रवन कुमार झा, सोनू कुमार ,सुमन साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










