ePaper

18.9 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 08 Oct 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
18.9 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

एसएसबी जवानों ने इंडो-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई

विज्ञापन

– एसएसबी जवानों ने इंडो-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई – नेपाल से शराब की खेप लेकर भारतीय सीमा में आया था तस्कर वीरपुर एसएसबी 45वीं बटालियन भीमनगर सीमा चौकी के जवानों ने मंगलवार को इंडो-नेपाल सीमा पिलर संख्या 206/4 के पास 18.9 लीटर नेपाली शराब बरामद किया. हालांकि इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहा. कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. मौके पर पहुंचे जवानों ने देखा कि लगभग सौ मीटर की दूरी पर कुछ हलचल हो रही है. जवानों ने उस जगह से एक व्यक्ति को नेपाल की ओर भागते देखा. जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा. उस स्थान से पॉलीथिन की थैली बरामद की गयी, जिसकी तलाशी ली तो 18.9 लीटर नेपाली शराब बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि जब्त शराब को भीमनगर थाना को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन