डीपीओ ने सेविकाओं को दायित्व का कराया बोध

सरायगढ़ : प्रखंड मुख्यालय सभागार में आइसीडीएस डीपीओ राखी कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र के सेविकाओं के साथ विशेष बैठक की. बैठक के दौरान आइसीडीएस डीपीओ ने सेविकाओं को परवरिश योजना व कैश लॉन्चिंग की गति धीमी रहने सहित आंगनबाड़ी केंद्रों पर चापाकल, शौचालय, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं आगामी 19 जनवरी को होने वाली मानव […]
सरायगढ़ : प्रखंड मुख्यालय सभागार में आइसीडीएस डीपीओ राखी कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र के सेविकाओं के साथ विशेष बैठक की. बैठक के दौरान आइसीडीएस डीपीओ ने सेविकाओं को परवरिश योजना व कैश लॉन्चिंग की गति धीमी रहने सहित आंगनबाड़ी केंद्रों पर चापाकल, शौचालय, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं आगामी 19 जनवरी को होने वाली मानव शृंखला के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की. डीपीओ ने सेविकाओं को कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र साफ-सुथरा एवं पेयजल व शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए. इसमें कोताही बरतने वाली सेविकाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




