बच्चों की कॅरियर काउंसेलिंग में सिविल सर्विसेज परीक्षा तैयारी के सिखाये गुर
Updated at : 21 Nov 2019 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मंगलवार की शाम नवोदय विद्यालय पहुंचकर बच्चों का कैरियर काउंसलिंग किया. साथ ही उन्हें सिविल सर्विसेज की तैयारी के गुर भी सिखाये. एसपी श्री कुमार ने कहा कि कार्यों में काफी व्यस्तता रहने के बावजूद भी वे छात्र-छात्राओं के लिए समय निकल लेते हैं. उन्होंने सभी छात्रों से […]
विज्ञापन
सुपौल : पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मंगलवार की शाम नवोदय विद्यालय पहुंचकर बच्चों का कैरियर काउंसलिंग किया. साथ ही उन्हें सिविल सर्विसेज की तैयारी के गुर भी सिखाये. एसपी श्री कुमार ने कहा कि कार्यों में काफी व्यस्तता रहने के बावजूद भी वे छात्र-छात्राओं के लिए समय निकल लेते हैं.
उन्होंने सभी छात्रों से अनुशासन में रहकर शिक्षा अर्जन करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय के शिक्षक काफी अनुभवी होते हैं. जिनके मार्गदर्शन में चलकर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. जो बच्चे आज मेहनत करेंगे वे अपनी मंजिल जरूर पा लेंगे.
एसपी श्री कुमार की धर्मपत्नी चेतना मैडम ने भी बच्चों को अनुशासन में रहकर पढाई करने की सलाह दी. साथ ही बच्चों को मोबाईल फोन के इस्तेमाल से दूर रहने और किताबों से नजदीकी बढाने का भी सुझाव दिया. बच्चों ने उनकी सीख पर अमल करने का भरोसा दिलाया. बच्चों ने व्यक्तिगत रूप से भी एसपी सर से मिलकर बातचीत की और अपने शंका का समाधान किया.
कार्यक्रम के दौरान एसपी श्री कुमार ने पुस्तकालय में आयोजित पुस्तक मेला का भी उद्घाटन किया. उन्होंने पुस्तकालय के बेहतर प्रबंधन के लिए पुस्तकालयाध्यक्ष राजीव कुमार की सराहना करते बच्चों के लिए उपयोगी अन्य पुस्तकों की भी चर्चा की. कार्यक्रम के संचालन में संगीत शिक्षक रवि रंजन यादव, कक्षा 10 के छात्र रनधेश कुमार सहित अन्य छात्र छात्राओ का विशेष योगदान रहा.
इस मौके पर उप प्राचार्य सुषमा सिन्हा, शिक्षक हीरालाल मौर्य, उमाशंकर कुमार, संजय कुमार चौधरी आदि मौजूद थे. मंच संचालन 11वीं की छात्रा मीनाक्षी कुमारी और कृष्णा राज ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसके चौधरी ने किया. इस दौरान नवोदय एलीमुनि एसोसिएशन की ओर से शशांक राज, अम्भू आंनद, रागेश राउत और अखिलेश कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




