दक्षिणी रेलवे ढाला हो शुरू अन्यथा होगा आंदोलन
Updated at : 19 Nov 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के दक्षिणी रेलवे ढ़ाला को पुन: चालू करने अथवा उक्त स्थल पर ओवर ब्रीज निर्माण की मांग जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार के रेल मंत्री से की गयी है. इस बाबत किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने डीएम को दिये ज्ञापन में कहा है […]
विज्ञापन
सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के दक्षिणी रेलवे ढ़ाला को पुन: चालू करने अथवा उक्त स्थल पर ओवर ब्रीज निर्माण की मांग जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार के रेल मंत्री से की गयी है. इस बाबत किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने डीएम को दिये ज्ञापन में कहा है कि वर्षों से स्थित सुपौल रेलवे स्टेशन के दक्षिण स्थित झखराही ढ़ाला को अमान परिवर्तन के दौरान बंद कर दिया गया. जिससे लोगों को उक्त सड़क से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है.
दर्जनों गांव व रेलवे स्टेशन से पूरब बसे लोगों की कठिनाई और भी बढ़ गयी है. लिहाजा उक्त ढ़ाला को पुन: चालू किया जाय या फिर इस स्थल पर ओवर ब्रीज का निर्माण किया जाय. कहा कि सीआरएस कंप्लीट होने के बाद जब ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ हो जायेगा तो लोगों की परेशानी और भी बढ़ जायेगी. इसे ध्यान में रखते हुए ट्रेन परिचालन से पूर्व इस रेलवे ढ़ाला को सुचारू रूप से चालू करना जरूरी है.
कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जायेगा. मांग करने वालों में सनोज साहू, संतोष कुमार गुप्ता, पंकज साहू, अजय गुप्ता, शंभु गुप्ता, अशोक गुप्ता, अंशु पासवान, बच्चा गुप्ता आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




