ससुरालवालों ने केरोसिन छिड़क विवाहिता को जिंदा जलाया, पति, ससुर व सास ने दिया घटना को अंजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2019 8:13 AM
बहेड़ी (दरभंगा) : थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में दहेजलोभी ससुरवालों ने विवाहिता को केरोसिन छिड़क कर जिंदा जला दिया. इस मामले में पीड़िता राजेश लाल देव की पत्नी नीतू देवी ने पति के अलावा सास व ससुर पर केरोसिन छिड़क आग लगा देने का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष मौत से पहले डीएमसीएच में दिया. […]
बहेड़ी (दरभंगा) : थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में दहेजलोभी ससुरवालों ने विवाहिता को केरोसिन छिड़क कर जिंदा जला दिया. इस मामले में पीड़िता राजेश लाल देव की पत्नी नीतू देवी ने पति के अलावा सास व ससुर पर केरोसिन छिड़क आग लगा देने का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष मौत से पहले डीएमसीएच में दिया. थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के अनुसार शादी के बाद से ही ससुरालवाले नीतू पर दहेज में मायके से बाइक लाने के लिए दवाब दे रहे थे. इनकार करने पर बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे. बताया जाता है कि इसे लेकर एक साल पहले सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई थी, बावजूद दहेज लोलुप ससुरालवाले नहीं माने. अंतत: शुक्रवार की सुबह नौ बजे सभी ने मिलकर आग लगा दी. बयान में पीड़िता ने कहा कि जब तक वह होश में रही, पति से लिपटी रही. इसमें उसका पति भी झुलस गया.
इधर, मृतका के मायका वाले भी शादी के बाद से दहेज में बाइक के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं. मालूम हो कि नीतू को पांच वर्ष का एक पुत्र व दो वर्ष की एक पुत्री है. पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद लाश मायकावालों को सौंप दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










