ePaper

पुलिस-पब्लिक में हुई मारपीट, लाठीचार्ज के दौरान महिला सहित छह लोग घायल

Updated at : 10 Oct 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस-पब्लिक में हुई मारपीट, लाठीचार्ज के दौरान महिला सहित छह लोग घायल

छातापुर (सुपौल) : विजया दशमी के दिन मंगलवार को छातापुर थाना पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने हाईस्कूल चौक के समीप एसएच 91 को जामकर तकरीबन चार घंटे तक आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया. इस दौरान लोगों ने ब्लॉक चौक एवं हाईस्कूल चौक पर […]

विज्ञापन

छातापुर (सुपौल) : विजया दशमी के दिन मंगलवार को छातापुर थाना पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने हाईस्कूल चौक के समीप एसएच 91 को जामकर तकरीबन चार घंटे तक आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया. इस दौरान लोगों ने ब्लॉक चौक एवं हाईस्कूल चौक पर सड़क पर आगजनी भी की.

जाम में शामिल लोग थानाध्यक्ष राघव शरण को निलंबित करने, स्थानांतरण व प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे. वहीं परिजनों की कब्जे से बाइक लेने गयी पुलिस को परिजनों व लोगों ने घेर लिया. इसको लेकर भीड़ व पुलिस में भिड़ंत शुरू हो गयी. मौके पर पुलिस बल को बुलाया गया. भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी की. इसमें महिला सहित छह लोग जख्मी हो गये.
उधर, जाम की सूचना के बाद एसडीएम त्रिवेणीगंज विनय कुमार सिंह, एसडीपीओ गणपति ठाकुर, आरडीओ अजीत कुमार सिंह पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों के साथ स्थल पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण करने के प्रयास में लग गये. थाना पुलिस के अमानविय रवैया के खिलाफ आंदोलित लोगों के गुस्सा को शांत करने में अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी,जिसके बाद स्थानिय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों के प्रयास से प्रशासन को संपूर्ण घटना से अवगत कराया गया.
अधिकारियों ने जिला प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराया,फिर अधिकारी द्वय ने थानाध्यक्ष का तबादला करते हुए उसके विरुद्ध समुचित कार्रवाई करने, पुलिस के मारपीट में जख्मी हुए लोगों का उपचार सरकारी खर्च पर कराने तथा निर्दोष लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया.
इसके बाद अधिकारियों ने आमजनता एवं पुलिसीया कार्रवाई के शिकार परिजनों से अलग अलग आवेदन प्राप्त कर समुचित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को अग्रसारित कर दिया,तब जाकर मामला शांत हुआ और हाईवे पर आवागमन बहाल कराया जा सका.
बताया जाता है कि बीते सोमवार की रात बाइक की ठोकर से हाईस्कूल चौक निवासी संतोष मुखिया की नौ वर्षिय पुत्री किरण कुमारी जख्मी हो गई थी.
दुर्घटना के बाद बाइक सवार और जख्मी बच्ची के परिजनों के बीच समुचित उपचार के नाम पर सुलह समझौता कर लिया गया और उपचार होने तक बाइक को परिजनों के कब्जे में रहने की सहमति बन गई. इधर दुर्घटना की सुचना पर थाना पुलिस मौके पर पहूंच गई और बाइक सवार एक यूवक को पकड़कर थाना ले गई.
परिजन बाइक सवार को छुड़ाने बार बार थाना पर देररात तक जाते रहे और आपसी समझौता हो जाने का हवाला देते रहे. हालांकि इस बीच जख्मी के पिता से थानाध्यक्ष ने सुलहनामा पत्र पर हस्ताक्षर भी ले लिया.
पुलिस के लाठीचार्ज में तीन महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी
विजया दशमी के दिन मंगलवार के दिन पुलिस बलों के साथ सिविल ड्रेस में थानाध्यक्ष राघव शरण दुर्घटना के शिकार बच्ची के परिजनों द्वारा घेर कर रखी गयी बाइक को कब्जे में लेने गयी थी.
वहां परिजनों ने बच्ची के समुचित उपचार का हवाला देकर बाइक देने से साफ मना कर दिया. जिसके बाद थानाध्यक्ष और परिजनों के बीच जोर जबरदस्ती शुरू हो गई और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई. भीड़ के आक्रोश का शिकार हुए थानाध्यक्ष ने तुरंत ही फोन कर दो दर्जन से अधिक पुलिस बलों को स्थल पर बुला लिया.
उसके बाद थानाध्यक्ष के साथ सशस्त्र बलों ने बस्ती पर हमला बोलते हुए लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज के दौरान कई घरों से महिलाओं सहित कई लोगों को खींचकर उसपर जमकर लाठी बरसायी, जो जहां मिला उसकी वहीं पिटाई कर दी गयी. मौके से तीन लोगों को पकड़कर पुलिस थाना ले गई और तीनों के साथ थाने में भी पिटाई की गयी.
पुलिस के लाठीचार्ज में 65 वर्षिय विधवा व साध्वी सोमनी देवी का दाहिना पैर टूटकर झुल गया. इसके अलावे 32 वर्षिय संतोष मुखिया, 28 वर्षिय फुलदेवी, 50 वर्षिया बिमला देवी व 28 वर्षिय ग्रहणदेव मुखिया जख्मी हुए हैं. सभी जख्मियों को उपचार के लिए पीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया, जहां डोमनी देवी व संतोष मुखिया को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन