सुपौल : .....जब अस्पताल गेट पर ही शुरू हुई झाड़-फूंक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2019 7:04 AM
त्रिवेणीगंज (सुपौल) : अस्पताल परिसर के मेन गेट के पास एक तांत्रिक मरीज का झाड़-फूंक करने लगा़ आशा व परिजनों के अनुसार, थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी पंचायत वार्ड नंबर एक लखराज गांव निवासी एक प्रसव रोगी महिला को सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रसव पीड़ित महिला विक्षिप्त की तरह करने लगी. आशा […]
त्रिवेणीगंज (सुपौल) : अस्पताल परिसर के मेन गेट के पास एक तांत्रिक मरीज का झाड़-फूंक करने लगा़ आशा व परिजनों के अनुसार, थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी पंचायत वार्ड नंबर एक लखराज गांव निवासी एक प्रसव रोगी महिला को सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रसव पीड़ित महिला विक्षिप्त की तरह करने लगी.
आशा ने बताया कि चार-पांच माह पूर्व भी इस तरह की शिकायत हुई थी. इसे भूत लगता है. परिवार के लोग भूत बाधा को समाप्त करने के लिये ताबीज दिये थे. क्लिनिक में छुआ जाने के डर से महिला की सास ने प्रसव के पहले ताबीज खोल लिया. महिला पूर्व की तरह कर रही है. मौके पर महिला के परिजन व आशा की उपस्थिति में एक ओझा ने झाड़-फूंक की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










