सामाजिक समरता के पुरोधा व सज्जनों के रक्षक थे महर्षि भगवान परशुराम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के मौके पर मंगलवार को समग्र ब्राह्मण सभा की ओर से कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुखपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत गायिका भारती झा, गायिका नंदिनी […]
विज्ञापन
सुपौल : अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के मौके पर मंगलवार को समग्र ब्राह्मण सभा की ओर से कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुखपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत गायिका भारती झा, गायिका नंदिनी झा, डॉ रेणु के मधुर संगीत से की गई.
मौके पर सैकड़ों बाइक व अन्य वाहन, रथ, ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ निकले शोभायात्रा में जय परशुराम एवं जय ब्राह्मण की सेना चली की गूंज से संपूर्ण वातावरण गूंजायमान रहा. मधुर गीत-संगीतों के दौरान कर्णपुर, भेलाही होते जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों होते पुलिस लाइन के समीप स्थित सरोजिनी वेद विद्या मंदिर परिसर पहुंचा.
जहां समग्र ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गोविंद झा की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जी के गुणों का वर्णन विस्तार से किया गया. इसके अलावा श्री झा ने ब्राह्मण के महत्व को विस्तार से बताया. कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद पांडेय ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये.
साथ ही वेद विद्या मंदिर निर्माण कार्य के प्रति अपनी सहानुभूति दर्शाया. कार्यक्रम में महेंद्र पाठक, श्यामल किशोर पाठक, नागेंद्र नारायण चौधरी, प्रेमनाथ मिश्र, प्रकाश झा, अरूण कुमार झा मुन्ना, मनोज कुमार झा, बैद्यनाथ झा तपसी, शक्तिनाथ झा, लक्ष्मीकांत झा, शक्ति झा, शंभु पाठक, महाकांत झा, सुबोध कुमार झा, इंद्रानंद पाठक, विजय कांत झा, शैलेंद्र झा, संजय रूणि, नव सुंदर पाठक, बलराम मिश्र, रामचंद्र पाठक, रिंकू मिश्र, पंकज मिश्र, अमरेश पाठक, पंकज झा, तरूण झा, रामेश्वर पाठक, शंभु पाठक, नरेश नयन, भगवानजी पाठक, मुनिंद्र झा, पवन झा, बौआ झा, मनोहर झा, नवीन झा, मुनेश्वर मिश्र सहित बड़ी संख्या परशुराम भक्त उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




