धूमधाम से मनी विद्यालय की तीसरी वर्षगांठ, कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Updated at : 26 Mar 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : सिमराही बाजार वार्ड नंबर 09 स्थित एसएफ स्कवायर एकेडमी के परिसर में विद्यालय की तीसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. अध्यक्षता कर रहे निदेशक गजेंद्र झा ने कहा कि संस्था द्वारा बच्चों के पठन-पाठन के लिये विभिन्न तरह के सुविधाएं दी गयी है. जिससे उक्त क्षेत्र के लोग काफी लाभान्वित हो रहे हैं. […]
विज्ञापन
सुपौल : सिमराही बाजार वार्ड नंबर 09 स्थित एसएफ स्कवायर एकेडमी के परिसर में विद्यालय की तीसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. अध्यक्षता कर रहे निदेशक गजेंद्र झा ने कहा कि संस्था द्वारा बच्चों के पठन-पाठन के लिये विभिन्न तरह के सुविधाएं दी गयी है.
जिससे उक्त क्षेत्र के लोग काफी लाभान्वित हो रहे हैं. मुख्य अतिथि जिप सदस्य पूनम देवी ने कहा कि इस विद्यालय ने बहुत ही कम समय में प्रगति करते अपना परचम लहराया है.
प्रधानाचार्य अजय कुमार झा ने कहा कि विद्यालय की व्यवस्था से अभिभावक संतुष्ट हैं. जिससे दिनोंदिन बच्चों की संख्या बढ़ रही है. संस्थापक आईआईटीएन सुधीर कुमार झा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिये विद्यालय में खेलकूद, कंप्यूटर, कला आदि की विभिन्न तरहों की आकर्षक उपकरण की भी व्यवस्था की गयी है.
मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें नृत्य में सीनियर सेक्सन वर्ग तीन के दिव्यांशु कुमार प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. जूनियर सेक्सन में मो नूर प्रथम, शायना परवीन को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. भाषण प्रतियोगिता में सीनियर सेक्सन वर्ग 04 के धनंजय कुमार को प्रथम व अंकित कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ.
जूनियर सेक्सन में युकेजी के लक्ष्य रंजन को प्रथम, अभिनंदन कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. संगीत में सीनियर सेक्सन के दिव्यांशु व प्रशांत की जोड़ी ने प्रथम व लक्ष्मी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं राजा कुमार, प्रिंस कुमार, अभिनंदन, रेहाना परवीन आदि भी सफल रहे. सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार एलकेजी के सौरभ सत्यम को दिया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया.
वहीं उत्कृष्ट कार्य के लिये शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर परमानंद झा, रामानंद मिश्र, मिथिलेश कुमार झा, मो सद्दाम, मंजर आलम, गिरीश कुमार, मनोज यादव, सजदा परवीन, नेहा कुमारी, शारदा देवी, सुधा देवी, रंजीत मिश्र, कोषाध्यक्ष संजू देवी, रश्मि देवी, रंजू देवी, देवेंद्र, राजन कुमार झा, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी, अभिभावक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. मंच संचालन नीतीश सक्सेना ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




