ePaper

12 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार को ले मिला आवश्यक टूल किट

Updated at : 18 Sep 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
12 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार को ले मिला आवश्यक टूल किट

कार्यक्रम में विभिन्न ट्रेडों से प्रशिक्षण प्राप्त 52 अभ्यर्थियों ने भाग लिया

विज्ञापन

सुपौल. जिला नियोजनालय संयुक्त श्रम भवन के सभा कक्ष में गुरुवार को टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक (नियोजन) कोशी प्रमंडल सहरसा निशांत कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक (नियोजन) अवर प्रादेशिक नियोजनालय सहरसा अमित कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी सुपौल अंकिता, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सुपौल मनोज कुमार तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुपौल के प्रशिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. यह कार्यक्रम निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण (नियोजन) बिहार पटना के तत्वावधान में नियोजन सेवा का विस्तार योजना अंतर्गत आयोजित किया गया. इसके तहत इलेक्ट्रिशियन, फिटर, सिलाई मशीन ऑपरेटर, वेल्डर तथा इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कुल 12 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए आवश्यक टूल किट प्रदान की गई. कार्यक्रम में विभिन्न ट्रेडों से प्रशिक्षण प्राप्त 52 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. अतिथियों ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया तथा टूल किट योजना का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया. साथ ही विभाग की अन्य योजनाओं जैसे स्टडी किट, रोजगार मेला, रोजगार शिविर, अध्ययन हेतु लाइब्रेरी एवं मॉडल कैरियर सेंटर की जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कौशल प्रबंधक प्रेम कुमार, मॉडल कैरियर सेंटर के अमरेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, गौरव सागर, सुमित कुमार, राजू कुमार झा, दीपक कुमार सिंह, अंजनी कुमार त्रिवेदी, भूषण कुमार ठाकुर एवं दुर्गानन्द कुमार सहित कई कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन