नाच के दौरान दो पक्षों में जम कर मारपीट, गोलीबारी में एक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2018 1:49 PM
सुपौल : नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक के समीप झूलनोत्सव मेला के दौरान ऑक्रेस्ट्रा का आयोजन किया गया था. जहां, एक भोजपुरी गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा था. देर रात ऑर्केस्ट्रा डांस अश्लीलता में तब्दील हो गया. इसी बीच दो गुटों में मारपीट हो गयी. बताया जा रहा है कि मारपीट के […]
सुपौल : नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक के समीप झूलनोत्सव मेला के दौरान ऑक्रेस्ट्रा का आयोजन किया गया था. जहां, एक भोजपुरी गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा था. देर रात ऑर्केस्ट्रा डांस अश्लीलता में तब्दील हो गया. इसी बीच दो गुटों में मारपीट हो गयी. बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान ही गोली भी चली. जिसमें एक गोली एक किशोर के हाथ में लगी. किशोर के साथ आये दोस्तों ने उसके परिजनों को मामले की जानकारी दिया. देर रात उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटेल चौक पर आगजनी करते सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शन में शामिल लोगों कहना था कि अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाये. हालांकि, जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त करा दिया है. थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










