जांच टीम ने लिया मकई फसल का जायजा, स्थिति देख हुए दंग

सुपौल : समाहरणालय स्थित मंगलवार को आक्रोशित किसानों द्वारा किये गये प्रदर्शन के मामले में जिला प्रशासन सख्त दिख रही है. पीड़ित किसानों की समस्याओं को दूर कराये जाने के लिए डीएम बैद्यनाथ यादव ने जिला कृषि पदाधिकारी को आदेश देने के साथ ही एक त्रिस्तरीय टीम का गठन किया. जहां टीम में शामिल सदस्यों […]
सुपौल : समाहरणालय स्थित मंगलवार को आक्रोशित किसानों द्वारा किये गये प्रदर्शन के मामले में जिला प्रशासन सख्त दिख रही है. पीड़ित किसानों की समस्याओं को दूर कराये जाने के लिए डीएम बैद्यनाथ यादव ने जिला कृषि पदाधिकारी को आदेश देने के साथ ही एक त्रिस्तरीय टीम का गठन किया. जहां टीम में शामिल सदस्यों ने बुधवार को बैरिया पंचायत पहुंची. साथ ही किसानों द्वारा लगाये गये मकई की फसल का जायजा लिया.
मौके पर किसानों ने जांच टीम में शामिल पदाधिकारियों को अपने- अपने खेतों में ले जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया. जांच टीम ने भी पाया कि कई एकड़ जमीन में किसानों द्वारा उगाये गये मकई की बाली में दाना ही नहीं है. इस मामले की गहनता पूर्वक जांच किया जाना आवश्यक है, ताकि सही- सही कारणों का पता चल पाये. इधर जिला प्रशासन द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई से पंचायत के किसानों में काफी खुशी देखी गयी. जांच टीम में निरीक्षण पदाधिकारी एडीएम स्थापना, डीएओ प्रवीण कुमार झा तथा कृषि वैज्ञानिक डॉ विपुल कुमार मंडल शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










