छापेमारी में 47 बोतल शराब जब्त, तीन कारोबारी गिरफ्तार

Published at :20 Feb 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में 47 बोतल शराब जब्त, तीन कारोबारी गिरफ्तार

राघोपुर : समकालीन अभियान के तहत थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी की. मौके पर छापेमारी दल में शामिल पुलिस ने तीन कारोबारी सहित कुल 47 बोतल शराब बरामद किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गद्दी चौक पर संजय […]

विज्ञापन

राघोपुर : समकालीन अभियान के तहत थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी की. मौके पर छापेमारी दल में शामिल पुलिस ने तीन कारोबारी सहित कुल 47 बोतल शराब बरामद किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गद्दी चौक पर संजय कुमार स्वर्णकार की तलाशी लेने पर उसके पास से तीन बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया गया. साथ ही संजय कुमार स्वर्णकार से प्राप्त निशानदेही पर विनोद मंडल के घर छापेमारी की गयी. जहां से पुलिस ने 30 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया.

थाना क्षेत्र के ही डुमरी पंचायत अंतर्गत सरहोचिया गांव में विनोद पंडित के घर छापेमारी की. जहां पुलिस ने 14 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ कारोबारी को हिरासत में लिया. पूर्ण शराब बंदी के बावजूद नेपाल निर्मित शराब बरामदगी से पुलिस की िचंता बढ़ गयी है. बताया कि शराब कारोबारी के विरुद्ध दो अलग अलग कांड संख्या 36/18 एवं 37/18 दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन