बच्चों को खिलायी एल्बेंडाजोल

सुपौल : विभागीय निर्देश के आलोक में सोमवार को जिले भर में संचालित विद्यालयों के नामांकित छात्रों को एल्वेंडाजोल की गोली खिलायी गयी. मालूम हो कि विभाग द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनी रहे, इसे लेकर काफी समय पूर्व कृमि दवा एल्बेडाजोल की गोली खिलाये जाने का निर्देश दिया गया था. साथ ही संबंधित विद्यालय […]
सुपौल : विभागीय निर्देश के आलोक में सोमवार को जिले भर में संचालित विद्यालयों के नामांकित छात्रों को एल्वेंडाजोल की गोली खिलायी गयी. मालूम हो कि विभाग द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनी रहे, इसे लेकर काफी समय पूर्व कृमि दवा एल्बेडाजोल की गोली खिलाये जाने का निर्देश दिया गया था. साथ ही संबंधित विद्यालय प्रधानों को कृमि मुक्त दवा खिलाये जाने हेतु दिशा निर्देश भी दिया गया था. जहां संबंधित विद्यालय प्रधानों द्वारा कक्षा प्रारंभ कराने से पूर्व बच्चों को कृमि मुक्त दवा खिलायी गयी.
दवा खिलाये जाने को लेकर सदर प्रखंड स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय कर्णपुर, मध्य विद्यालय कर्णपुर, मध्य विद्यालय खरैल पुनर्वास, आदर्श मध्य विद्यालय सुपौल, मध्य विद्यालय चकला निर्मली, प्राथमिक विद्यालय घोधरधत्ता सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों को दवा खिलाया गया. वहीं कतिपय कारणों से दवा का लाभ लेने से वंचित रहे बच्चों को आगामी सात मार्च को कृमि दवा खिलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










