अस्पताल परिसर में हुआ प्रसव, परिजनों ने किया हंगामा

निर्मली : मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रसव कराने आयी महिला के परिजनों ने पीएचसी प्रभारी सहित अन्य चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. हंगामा कर रहे आक्रोशित पीएचसी प्रभारी डॉ राम प्रसाद मेहता पर प्रसव पीड़ित महिला का ससमय एडमिट नहीं करने का आरोप लगा रहे थे. आक्रोशित […]
निर्मली : मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रसव कराने आयी महिला के परिजनों ने पीएचसी प्रभारी सहित अन्य चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. हंगामा कर रहे आक्रोशित पीएचसी प्रभारी डॉ राम प्रसाद मेहता पर प्रसव पीड़ित महिला का ससमय एडमिट नहीं करने का आरोप लगा रहे थे. आक्रोशित परिजनों का कहना था कि अस्पताल प्रबंधन की गड़बड़ी के कारण महिला का अस्पताल परिसर में ही प्रसव हो गया. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा बगैर रुपये लिए एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं दिया जाता है.
आक्रोशित लोगों के उग्र तेवर देख कर पीएचसी प्रभारी ने निर्मली थाना को दूरभाष पर सूचना दी. जहां थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर आक्रोशितों को समझा-बुझा कर मामला को शांत कराया,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










