सुपौल : भूमि विवाद में मारी गोली, जख्मी

Published at :02 Feb 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
सुपौल : भूमि विवाद में मारी गोली, जख्मी

राघोपुर : करजाइन थाना क्षेत्र के मोतीपुर बेरदह वार्ड दो निवासी अमोद यादव गुरुवार को जमीन विवाद के कारण हुई गोलीबारी में बुरी तरह घायल हो गया. जख्मी अमोद यादव ने बताया कि 20 जनवरी को चंद्रकिशोर लाल दास से चार कट्ठा जमीन खरीदी व उसी जमीन से सटे कुशेश्वर यादव की भी जमीन है. […]

विज्ञापन

राघोपुर : करजाइन थाना क्षेत्र के मोतीपुर बेरदह वार्ड दो निवासी अमोद यादव गुरुवार को जमीन विवाद के कारण हुई गोलीबारी में बुरी तरह घायल हो गया. जख्मी अमोद यादव ने बताया कि 20 जनवरी को चंद्रकिशोर लाल दास से चार कट्ठा जमीन खरीदी व उसी जमीन से सटे कुशेश्वर यादव की भी जमीन है. जहां पिछले दो दिनों से मापी भी हो रही है. बताया कि गुरुवार को जब वे अपने पिता रामरूप यादव के साथ खेत पर पहुंचे तो कुशेश्वर यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ उन्हें खेत पर ही पीटने लगा. जब वे भागने लगे तो कुशेश्वर यादव ने दुलेन को हथियार दिया

सुपौल : भूमि विवाद…
और दुलेन ने उन पर तीन राउंड गोली फायर कर दिया. जो उसके बायें पैर में लगी. घटना के बाबत अमोद यादव के भाई विनोद यादव ने बताया कि जब वे लोग खेत पर पहुंचे तो देखा कि अमोद खेत में पड़ा हुआ है. उनलोगों ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल लाया. जहां अभी उसका उपचार चल रहा है. घटना के बाबत करजाइन थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी अभी तक नहीं मिली है. अगर ऐसा कोई घटना घटित हुआ है तो आवेदन प्राप्त होने के बाद जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन