रंगदारी मांगने का आरोपित सहित दो गिरफ्तार

Published at :02 Feb 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगने का आरोपित सहित दो गिरफ्तार

सिमरी बख्तियारपुर : बख्तियारपुर थाना सर्किल क्षेत्र अंतर्गत कनेरिया ओपी प्रभारी धर्मवीर कुमार साथी ने गुप्त सूचना के आधार पर रंगदारी मांगने सहित अन्य कांड के अपराधी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ओपी प्रभारी धर्मवीर कुमार साथी ने बताया कि 26 दिसंबर को राजनपुर बाजार में बनारसी चौधरी से […]

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर : बख्तियारपुर थाना सर्किल क्षेत्र अंतर्गत कनेरिया ओपी प्रभारी धर्मवीर कुमार साथी ने गुप्त सूचना के आधार पर रंगदारी मांगने सहित अन्य कांड के अपराधी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ओपी प्रभारी धर्मवीर कुमार साथी ने बताया कि 26 दिसंबर को राजनपुर बाजार में बनारसी चौधरी से रंगदारी मांगने का आरोप था. जिसमें बनारसी चौधरी ने मुख्य आरोपित मुकेश यादव को बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें मुकेश यादव फरार था.

गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर तिलाठी आया हुआ है. जिसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि मुकेश यादव पर पूर्व में तलाठी गांव में राम सादा के मुर्गा फार्म में भी गोली चलाने का आरोप था. वह आर्म्स एक्ट का भी आरोपित रह चुका है. वहीं उन्होंने बताया कि घोघसम में इंदल यादव को करीब 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायिक हिरासत में सहरसा जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन