गरीबों के बीच कंबल का वितरण

सुपौल : मुख्यालय स्थित नगर परिषद में गुरुवार को वार्ड नंबर 28 के गरीबों के बीच कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश से अभियंता अमरेंद्र कुमार यादव द्वारा कंबल का वितरण किया गया. जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि क्रय समिति के निर्णय अनुसार नगर परिषद में 28 वार्डों के लिए प्रति वार्ड 100 कंबल […]
सुपौल : मुख्यालय स्थित नगर परिषद में गुरुवार को वार्ड नंबर 28 के गरीबों के बीच कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश से अभियंता अमरेंद्र कुमार यादव द्वारा कंबल का वितरण किया गया. जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि क्रय समिति के निर्णय अनुसार नगर परिषद में 28 वार्डों के लिए प्रति वार्ड 100 कंबल का वितरण किया जाना है. पूर्व में 19 वार्ड के जरूरत मंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा चुका है. गुरुवार को वार्ड बार 28 के गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया है. शेष अन्य वार्डों के लिया संबंधित वार्ड पार्षद से लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने पर कंबल का वितरण किया जाएगा. इस अवसर पर नगर परिषद के कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










