दीदी नीलम आनंद के जन्म दिन पर पौधरोपण

सुपौल : प्राणियों के सांस में शिव गुरू बसते हैं. यदि प्रत्येक पल को सजगता से जीये तो जीवन में आनंद ही आनंद है. जो व्यक्ति शिव को गुरू नहीं बनाते हैं. उनके जीवन में दुख ही दुख है. प्रत्येक मनुष्य चाहता है कि उसे सभी प्रकार का सुख मिले. धन, परिवार, निरोग शरीर, दीर्घायु […]
सुपौल : प्राणियों के सांस में शिव गुरू बसते हैं. यदि प्रत्येक पल को सजगता से जीये तो जीवन में आनंद ही आनंद है. जो व्यक्ति शिव को गुरू नहीं बनाते हैं. उनके जीवन में दुख ही दुख है. प्रत्येक मनुष्य चाहता है कि उसे सभी प्रकार का सुख मिले. धन, परिवार, निरोग शरीर, दीर्घायु सहित अन्य सुखों को प्राप्त करे.
उक्त बातें सदर प्रखंड के वीणा गांव में गुरूवार को दीदी नीलम आनंद के जन्म दिवस पर आयोजित शिव गुरू परिचर्चा को संबोधित करते हुए गुरू भाई मुसहरू जी ने कही. परिचर्चा में उपस्थित गुरू भाई संजीव ने कहा कि शिष्य की भावना जिस प्रकार की होती है. गुरू भी का संबंध भी उसी प्रकार होता है. वहीं दीदी नीलम आनंद के जन्म दिन पर सभी गुरू भाईयों ने एक-एक पौधा भी लगाया. साथ ही परिचर्चा में उपस्थित लोगों से पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया. इस अवसर पर गुरू भाई सीताराम चौधरी, शिव नारायण, जय नारायण, राम किशोर, पंकज, आदित्य आिद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










