जदयू विधायक को देख लेने की धमकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : सोमवार को त्रिवेणीगंज के जदयू विधायक वीणा भारती को देख लेने की धमकी मिली है. मिली धमकी से वे काफी डरी-सहमी हैं. विधायक ने बताया कि दिन के 11 बजे के करीब उनके मोबाइल 9939194427 पर एक अज्ञात नंबर 9430077180 से फोन आया. जदयू विधायक को… फोन पर कहा गया कि आप वीणा […]
विज्ञापन
सुपौल : सोमवार को त्रिवेणीगंज के जदयू विधायक वीणा भारती को देख लेने की धमकी मिली है. मिली धमकी से वे काफी डरी-सहमी हैं. विधायक ने बताया कि दिन के 11 बजे के करीब उनके मोबाइल 9939194427 पर एक अज्ञात नंबर 9430077180 से फोन आया.
जदयू विधायक को…
फोन पर कहा गया कि आप वीणा देवी बोल रही हैं. बिना कुछ बताये एका-एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे कहा कि आपको देख लेंगे. विधायक ने जैसे ही कुछ बात करनी चाही तो उक्त व्यक्ति ने फोन काट दिया. इधर धमकी भरे फोन से विधायक और उनके परिजन सहमे हुए हैं. इस मामले में विधायक ने त्रिवेणीगंज थाने में एक आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक में त्रिवेणीगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. इस बाबत त्रिवेणीगंज के डीएसपी चंद्रशेखर विद्यार्थी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










