सात को तीन वर्ष की सजा, दस हजार जुर्माना

सुपौल : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी प्रह्लाद कुमार के न्यायालय ने गुरूवार को दहेज अधिनियम व 498 ए भादवि का दोषी पाते हुए सात लोगों को तीन वर्ष की सजा के साथ दस हजार की राशि का जुर्माना भी लगाया है. मालूम हो कि राजकुमार साह, राजेश कुमार,साबरी देवी,कविता देवी, बलराम साह, वीरेंद्र साह, रेणु देवी […]
सुपौल : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी प्रह्लाद कुमार के न्यायालय ने गुरूवार को दहेज अधिनियम व 498 ए भादवि का दोषी पाते हुए सात लोगों को तीन वर्ष की सजा के साथ दस हजार की राशि का जुर्माना भी लगाया है.
मालूम हो कि राजकुमार साह, राजेश कुमार,साबरी देवी,कविता देवी, बलराम साह, वीरेंद्र साह, रेणु देवी को भादवि की धारा 498 ए के तहत तीन वर्ष की सज़ा व दस हजार का जुर्माना, दहेज प्रतिषेध की धारा 4 के तहत तीन वर्ष की सजा सहित दस हजार का जुर्माना भी सुनाया गया है.
न्यायालय के आदेशानुसार सभी सजा साथ साथ चलेगी. बताया कि जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर एक माह की सजा अलग से बताया गया है. अभियोजन की ओर से अशोक कुमार त्रिपाठी तथा बचाव पक्ष की ओर से राजकुमार सिंह ने हिस्सा लिया. सुनवाई के दौरान अदालत लोगों से भरा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










