मेडिकल प्रवेश परीक्षा में जीशान को सफलता

Published at :16 Jul 2017 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में जीशान को सफलता

सुपौल : अगर दृढ़ इच्छाशक्ति और हौसले बुलंद हो, तो किसी भी मुकाम हो हासिल किया जा सकता है. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 हुसैन चौक निवासी मो जमालउद्दीन के पुत्र मो जीशान ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. साधारण परिवार में पले बढ़े जीशान की प्रतिभा को देख पिता मो जमालउद्दीन […]

विज्ञापन

सुपौल : अगर दृढ़ इच्छाशक्ति और हौसले बुलंद हो, तो किसी भी मुकाम हो हासिल किया जा सकता है. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 हुसैन चौक निवासी मो जमालउद्दीन के पुत्र मो जीशान ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. साधारण परिवार में पले बढ़े जीशान की प्रतिभा को देख पिता मो जमालउद्दीन ने स्थानीय आरएसएम पब्लिक स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा के लिए दाखिला कराया.

विलक्षण प्रतिभा के धनी जीशान ने उक्त विद्यालय से पांचवीं कक्षा पास करने के बाद नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पास कर छठी से दसवीं कक्षा की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से पूरी की. सीबीएसई से दसवीं की परीक्षा सफल होने के बाद वर्ष 2016 में अलीगढ़ मुसलिम कॉलेज अलीगढ़ से 12वीं किया. एएमयू द्वारा 2017 में आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 590 अंक के साथ एनईईटी का 3992 वां रैंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है.

अव्वल दर्जा का सर्जन बनना लक्ष्य
सफलता के बाद छात्र जीशान ने बताया कि उनका लक्ष्य अव्वल दर्जा का सर्जन बनना है. ताकि समाज के हासिये पर जीवन बसर कर रहे गरीब गुरबों को समुचित उपचार मिल सके. बताया कि उनकी बड़ी बहन तलत भी एमबीबीएस के तीसरे इयर की पढ़ाई कर रही है. ऐसे में उन्हें अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से जारी रखने में सहूलियत होगी. जीशान ने बताया कि माता-पिता के अपेक्षित सहयोग से वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं. उनके पठन-पाठन कार्य में गुरुओं का मार्गदर्शन भी बेहतर रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन