सांसद रंजीत रंजन का दौरा आज से

Published at :13 Jul 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद रंजीत रंजन का दौरा आज से

सुपौल : क्षेत्रीय सांसद रंजीत रंजन गुरूवार को 10 बजे पूर्वाह्न जिले के निर्मली अनुमंडल कार्यालय में बाढ़ एवं केंद्र की योजनाओं से संबंधित बैठक में भाग लेंगी. जबकि 02 बजे अपराह्न किसनपुर प्रखंड कार्यालय में बाढ़ एवं केंद्र की योजनाओं से संबंधित बैठक में शिरकत करेंगी. सांसद 14 जुलाई को 10 बजे पूर्वाह्न सरायगढ़-भपटियाही […]

विज्ञापन

सुपौल : क्षेत्रीय सांसद रंजीत रंजन गुरूवार को 10 बजे पूर्वाह्न जिले के निर्मली अनुमंडल कार्यालय में बाढ़ एवं केंद्र की योजनाओं से संबंधित बैठक में भाग लेंगी. जबकि 02 बजे अपराह्न किसनपुर प्रखंड कार्यालय में बाढ़ एवं केंद्र की योजनाओं से संबंधित बैठक में शिरकत करेंगी. सांसद 14 जुलाई को 10 बजे पूर्वाह्न सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड कार्यालय में बाढ़ एवं केंद्र की योजनाओं से संबंधित बैठक में शामिल होने के साथ-साथ अपराह्न 01 बजे पूर्वी कोसी बांध भपटियाही से लेकर नेपाल तक निरीक्षण करेंगी. कोसी निरीक्षण भवन में कोसी विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. उक्त जानकारी सांसद के निजी सचिव अविनाश कुमार ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन