¹गोली मारकर युवक की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध. जांच में जुटी पुलिस मृत युवक की नहीं हो सकी है पहचान खबर सुनकर मची सनसनी पुलिस छानबीन में जुटी त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के पुरनदाहा से थलहा जाने वाली पथ में बने लोहगरा पुल के समीप मंगलवार की सुबह एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक के शव मिलने की खबर फैलते ही आस-पड़ोस में […]
विज्ञापन
अपराध. जांच में जुटी पुलिस
मृत युवक की नहीं हो सकी है पहचान
खबर सुनकर मची सनसनी
पुलिस छानबीन में जुटी
त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के पुरनदाहा से थलहा जाने वाली पथ में बने लोहगरा पुल के समीप मंगलवार की सुबह एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक के शव मिलने की खबर फैलते ही आस-पड़ोस में सनसनी फैल गयी. साथ ही शव को देखने के लिये उक्त स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना थानाध्यक्ष वासुदेव राय को दी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्री राय, अनि अमृत प्रसाद सिंह, सअनि अजय कुमार सदल बल उक्त स्थान पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया.
वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसे सुपौल भेज दिया गया है. थाना पुलिस ने बताया कि नीले चेकदार शर्ट व हल्का आसमानी नीले रंग का जींस पहने सांवला रंग के अज्ञात युवक के शव के दाहिने हाथ में स्टील का बलिया है. साथ ही युवक के पेट के दाहिने हिस्से में गोली लगने से जख्म हो गया है. वहीं गले में फंदे का निशान के साथ-साथ चेहरे पर भी जख्म के निशान हैं. जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उक्त युवक की अन्यत्र हत्या कर शव को थाना क्षेत्र के उक्त स्थल पर फेंक दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










