सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था बीइओ जायेंगे स्कूल-स्कूल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jul 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

परीक्षाफल शून्य लाने वाले विद्यालयों के पदाधिकारियों को किया जायेगा चिह्नित सुपौल : अब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की ओर रूख करेंगे. बीईओ अब अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण के साथ ही पठन-पाठन व्यवस्था से लेकर उनके संचालन तक पर पैनी नजर रखेंगे. इस बाबत विभाग ने सभी जिला शिक्षा […]
विज्ञापन
परीक्षाफल शून्य लाने वाले विद्यालयों के पदाधिकारियों को किया जायेगा चिह्नित
सुपौल : अब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की ओर रूख करेंगे. बीईओ अब अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण के साथ ही पठन-पाठन व्यवस्था से लेकर उनके संचालन तक पर पैनी नजर रखेंगे. इस बाबत विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक को निर्देश जारी किया है. माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने जारी आदेश में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण का दायित्व संबंधित बीईओ को देने के अलावा इन विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार को लेकर कई निर्देश जारी किये हैं. आदेश में कहा गया है कि वैसे शिक्षक जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो गयी है उनके कार्यों की समीक्षा कर
सेवानिवृत्ति की कार्रवाई करने के लिए संगत नियमावली में संशोधन की जाये. कहा गया कि सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के इंटर परीक्षा 2017 के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की जायेगी. वैसे विद्यालय जिनका परीक्षाफल शून्य है, वैसे जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को चिह्नित की जायेगी. साथ ही उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा संबंधित विषय के शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस बाबत जब डीपीओ स्थापना अमर भूषण से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मिले निर्देश के आलोक में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










