नदी में डूबने से मधेपुरा के उपेंद्र की कौशलीपट्टी में मौत

सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्रांर्गत कौशलीपट्टी गांव स्थित तिलावे नदी में शुक्रवार की शाम अपने मवेशी के साथ नदी पार कर रहे मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना के भेलवा पंचायत के सखुआ भूट वार्ड नंबर 01 निवासी 55 वर्षीय उपेंद्र यादव की डूबने से मौत हो गयी. जानकारी अनुसार मृतक यादव किसनपुर थाना के नौआबाखर […]
सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्रांर्गत कौशलीपट्टी गांव स्थित तिलावे नदी में शुक्रवार की शाम अपने मवेशी के साथ नदी पार कर रहे मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना के भेलवा पंचायत के सखुआ भूट वार्ड नंबर 01 निवासी 55 वर्षीय उपेंद्र यादव की डूबने से मौत हो गयी. जानकारी अनुसार मृतक यादव किसनपुर थाना के नौआबाखर बथान से अपने पशु के साथ घर जा रहे थे.
नदी पार करने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी. डूबने की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शव को खोजने का प्रयास किया गया. लेकिन सफलता नहीं मिली. शनिवार की सुबह एनडीआरफ की टीम ने इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंच कर शव को नदी से बरामद किया. मौके पर पिपरा थानाध्यक्ष समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










