स्कॉर्पियो की ठोकर से बालक की मौत, जाम

जदिया : थाना क्षेत्र के एसएच 91 पर फुलकाहा गांव के पास बुधवार की शाम एक स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर बालक के शव को रखकर जाम कर सड़क जाम कर दिया. जानकारी के मुताबिक फुलकाहा निवासी राजेश राम […]
जदिया : थाना क्षेत्र के एसएच 91 पर फुलकाहा गांव के पास बुधवार की शाम एक स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर बालक के शव को रखकर जाम कर सड़क जाम कर दिया. जानकारी के मुताबिक फुलकाहा निवासी राजेश राम का 5 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार सड़क किनारे खेल रहा था. इसी बीच कुमारखंड से जदिया की ओर तेज रफ्तार से आ रही स्काॅर्पियो ने ठोकर मार दिया, जिससे नीरज की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
बालक की मौत से आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम किये जाने की सूचना पर जदिया थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. जहां सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. मुआवजे को लेकर ग्रामीण अड़े रहे. बाद में जनप्रतिनिधियों की पहल पर जाम को समाप्त कराया गया. इस दौरान लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रहा. जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. जाम में फंसे वाहनों पर सवार यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










