झपटमारों ने महिला से 19 हजार झपटा

राघोपुर : थाना क्षेत्र स्थित एनएच 57 पर बुधवार को सिमराही बाजार गोल चौक के समीप दो अज्ञात लोगों ने एक महिला से 19 हजार की राशि झपटकर भाग निकला. घटना के बाबत पीड़ित महिला सीता देवी ने बताया कि वे सिमराही स्थित एसबीआई शाखा से 19 हजार की राशि की निकासी की. साथ ही […]
राघोपुर : थाना क्षेत्र स्थित एनएच 57 पर बुधवार को सिमराही बाजार गोल चौक के समीप दो अज्ञात लोगों ने एक महिला से 19 हजार की राशि झपटकर भाग निकला. घटना के बाबत पीड़ित महिला सीता देवी ने बताया कि वे सिमराही स्थित एसबीआई शाखा से 19 हजार की राशि की निकासी की. साथ ही बैंक शाखा में उपस्थित दो युवक से उक्त राशि को गिनने व कटे फटे की जांच करने हेतु मदद मांगी. जहां अज्ञात युवक ने रुपये गिन महिला को सौंप दिया.
बैंक शाखा से महिला के निकलते ही उक्त अज्ञात ने उनका पीछा किया. पीड़िता के सिमराही गोल चौक एनएच 57 पर पहुंचते ही पीछे से बाइक पर सवार दोनों अज्ञात ने रुपया छीन कर फरार हो गया. पीड़ता ने बताया कि ये दोनों वही व्यक्ति था जिसे उन्होंने बैंक में रुपया गिनने के लिए कहा था. घटना के बाबत पीड़िता ने थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










