कुनौली व कमलपुर ओडीएफ घोषित

Published at :07 Jun 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
कुनौली व कमलपुर ओडीएफ घोषित

डीएम ने दोनों पंचायत को खुले में शौच मुक्त घोषित करने की घोषणा की स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये कुनौली : सीमा क्षेत्र स्थित कुनौली और कमलपुर पंचायत में सोमवार को खुले में शौच से मुक्ति को लेकर शिविर लगाया गया. मध्य विद्यालय परिसर कुनौली और पंचायत भवन परिसर कमलपुर में लगाये […]

विज्ञापन

डीएम ने दोनों पंचायत को खुले में शौच मुक्त घोषित करने की घोषणा की

स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये

कुनौली : सीमा क्षेत्र स्थित कुनौली और कमलपुर पंचायत में सोमवार को खुले में शौच से मुक्ति को लेकर शिविर लगाया गया. मध्य विद्यालय परिसर कुनौली और पंचायत भवन परिसर कमलपुर में लगाये गये शिविर की अध्यक्षता दोनों पंचायत के मुखिया ने की. शिविर का शुभारंभ डीएम बैद्यनाथ यादव व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये. इस दौरान जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने पंचायत को ओडीएफ घोषित किया. डीएम ने कहा कि पंचायत को खुले में शौच मुक्त घोषित करने में सभी लोगों की भूमिका रही है.

मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की पंचायत को ओडीएफ घोषित करने में जिम्मेदारी पूर्वक कार्य निष्पादन के लिए प्रशंसा की. कुनौली पंचायत के मुखिया सत्यनारायण रजक, जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, पूर्व उप सरपंच बुच्ची देवी समेत अन्य लोगों को डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार झा, जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा आदि ने भी शिविर को संबोधित किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी परशुराम सिंह ने कहा दोनों पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने के लिए कुनौली में 2542 और कमलपुर में 2548 शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया था. लक्ष्य को पूरा करने के बाद दोनों पंचायतों को ओडीएफ घोषित किया गया. इस अवसर पर डीसीएलआर सुधांशु शेखर, मुखिया सत्यनारायण रजक, धीरेंद्र मेहता, शंभु प्रसाद झा, धर्मेंद्र कुमार, देवनारायण साफी, मनोज सिंह, रविंद्र सिंह, राजेश कुमार, विनोद कुमार, मो अंसार आलम, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रमन दास, सरपंच चितनारायण यादव, संजय मेहता, बलराम कुमार, गीता देवी, लाल देवी, बीपीएम जीविका प्रदीप कुमार, गुरु शरण साह, कपलेश्वर सिंह, राजन बालन, धर्मेंद्र, बबिता, मनरेगा के विनय कुमार सिंह, हाजरा खातून आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन