ePaper

आग लगने से 11 परिवार के 05 घर जले, 10 लाख की संपत्ति का नुकसान

Updated at : 12 Nov 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से 11 परिवार के 05 घर जले, 10 लाख की संपत्ति का नुकसान

आग लगने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे. लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परसाही गांव वार्ड नंबर 12 में बीती देर रात अचानक आग लगने से 11 परिवार के पांच घर जलकर राख हो गए. घर में रखा सारा सामान, कागजात, नकद, अनाज, बक्सा पेटी, गोदरेज, साइकिल, सिलाई मशीन चौकी आदि जलकर खाक हो गया. पीड़ितों ने बताया कि लगभग 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान अगलगी की इस घटना में हुआ है. आग लगने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे. लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे और आग पर कंट्रौल करने की कोशिश में लग गए. आग की लपटें काफ़ी तेज और भयावह थी. इस घटना में दीप नारायण राजभर, राहुल राजभर, रोशन राजभर, सरोज राजभर, सिकंदर राजभर, विनोद राजभर, राजेश राजभर, विक्कू राजभर, नंदन राजभर, रुबन राजभर आदि शामिल है. अगलगी की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन